सोनभद्र/दिनांक 21 अक्टूबर,2024।
जिला अल्पसंख्यक अधिकारी श्री सुधांशु शेखर शर्मा ने हज 2025 के संबंध में बताया की हज यात्रा 2025 हेतु जनपद सोनभद्र के चयनित आवेदक हज कमिटी आफ इंडिया द्वारा सर्कुलर-10 दिनांक 21 अक्टूबर 2024 के क्रम में अपनी प्रथम किस्त रुपया 1,30,000 जमा करने को कहा गया है । उन्होंने बताया कि प्रथम किस्त जमा करने की अंतिम 21 अक्टूबर, 2024 से बढ़ाकर 31-10-2024 तक कर दी गयी है। धनराशि ऑनलाइन वेबसाइट व हज सुविधा एप पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग,यूपीआई के माध्यम से जमा किया जा सकता है। धनराशि हज कमिटी आफ इंडिया के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में भी प्रेषित की जा सकती है। उन्होंने बताया कि धनराशि जमा कर पे-इन स्लिप/ऑनलाइन जमा रसीद, हज आवेदन फार्म व घोषणा पत्र, मेडिकल स्क्रीनिंग रिपोर्ट एवं पासपोर्ट संबंधित अभिलेख उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के पते ‘‘मौलाना अली मियां मेमोरियल हज हाउस सरोजनी नगर, लखनऊ-226008 पर दिनांक 23.10.2024 या उससे पूर्व जमा करना होगा।
हज 2025 में सोनभद्र से जाने वाले चयनित आवेदकों को करना है यह काम।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, October 21, 2024 2:19 PM
---Advertisement---

