यूपी-झारखंड के बीच जल्द दौड़ेगी रेलगाड़ी बरवाडीह-चुनार पैसेंजर , 32 स्टेशनों पर ठहराव…

---Advertisement---

चोपन/सोनभद्र।
रेलवे की तरफ से यूपी के सोनभद्र और झारखंड के गढ़वा तथा पलामू जिलों के बाशिंदों के लिए बड़ी सौगात दी गई है। कोरोना काल यानी वर्ष 2020 से ही बंद चल रही बरवाडीह-चुनार पैसेंजर को रेलवे बोर्ड की तरफ से बहाल करने का निर्णय लिया गया है। उत्तर मध्य रेलवे की तरफ से भेजे गए प्रस्ताव की मंजूरी की…

झारखंड के बरवाडीह से चुनार के लिए यह ट्रेन रात दो बजकर 20 मिनट पर छूटेगी। डाल्टेनगंज में रात तीन बजे, गढ़वा रोड पर भोर के 04.05 बजे, गढ़वा स्टेशन पर पर भोर के 04.05 बजे, गढ़वा स्टेशन पर 04.20 बजे, मेरालग्राम स्टेशन पर 04.58 बजे, नगर उंटारी में 04.58 बजे, यूपी के विंढमगंज स्टेशन पर सुबह के 05.10 बजे, रेणुकूट में 06.10 बजे, चोपन 08.20 बजे, सोनभद्र रेलवे स्टेशन पर 09.30 बजे और चुनार दोपहर 11.55 बजे पहुंचेगी।

वहीं, वापसी में चुनार से यह ट्रेन दोपहर के दो बजे प्रस्थान करेगी। सोनभद्र स्टेशन पर 03.45 बजे, चोपन में शाम 05.15 बजे, रेणुकूट में 06.29 बजे, विंढमगंज में 07.29 बजे, नगर उंटारी में रात 07.42 बजे, मेरालग्राम में रात 08.07 बजे, गढ़वा में 08.20 बज, डाल्टेनगंज में रात 10.15 बजे और बरवाडीह में रात 11.35 बजे यह ट्रेन पहुंचेगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment