सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गाँव मे सोमवार की रात्रि ट्रेन से कटकर एक युवक की रेलवे लाइन पर छत विक्षत लाश मिली , जिससे गांव मे हड़कंप मच गया ।जब सुबह मालगाड़ी रेलवे ट्रैक से गुजर रही थी, तो लोको पायलट की नजर पटरी किनारे मृत अवस्था मे पड़े युवक के शव पर पड़ी तो फौरन इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों को दी | वहीं सुबह रेलवे ट्रैक किनारे शव मिलने की बात गाँव मे आग की तरह फैल गई और ग्रामीण मे हड़कंप मच गया | लोगों ने तुरंत ग्राम प्रधान व स्थानीय पुलिस प्रशासन को भी सूचना दी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान कराई,तो उसकी पहचान सतेंद्र बैगा पुत्र अशोक बैगा निवासी ग्राम खोखा थाना हाथीनाला के रूप मे हुई,जो ग्राम धनौरा में अपने नाना के यहां घूमने आया हुआ था,जिसकी ट्रेन से कटकर संदिग्ध परिस्थितियों मे मौत हो गई | सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दिया।

