हज़ारो ट्रक मोरम का खनन कर राख ट्रांसपोर्टिंग के लिए सड़क बनाने से नागरिकों मे भारी रोष

---Advertisement---

 अनपरा सोनभद्र l रेणुकूट वन प्रभाग के अनपरा रेंज स्थित बेलवादाह ग्राम पंचायत की पहाड़ी को काटकर जहाँ सैकड़ो पेड़ो को साईं सूर्या कम्पनी द्वारा जमीदोज कर दिया गया है वही नियमों को ताक पर रखकर हज़ारो ट्रक मोरम का खनन कर राख ट्रांसपोर्टिंग के लिए सड़क बनाने से नागरिकों मे भारी रोष व्याप्त है l बता दे कि 1200 मेगावाट की एमईआईएल कम्पनी द्वारा अनपरा तापीय परियोजना के ऐश बांध से राख ट्रांसपोर्टिंग का टेंडर साईं सूर्या कम्पनी को दिया गया है l साईं सूर्या कम्पनी वन विभाग व अनपरा तापीय परियोजना की मिलीभगत से पहाड़नुमा पहाड़ी जिसमे सैकड़ो पेड़ लगे थे उसे पोकलेन मशीन लगाकर जहाँ जमीदोज कर दिया वही पहाड़ के सीने को छलनी कर हज़ारो ट्रक मोरम निकाल कर सड़क बना दिया गया है l यह सिलसिला लगभग एक महीने से लगातार जारी है वन विभाग से ग्रामीणों ने जब इसकी शिकायत की तो वन विभाग कार्रवाई करने की जगह ठेकेदार पर मेहरबान हो गई है तथा पेड़ो को काटने और खनन की खुली छुट्ट दे दिया है l ग्रामीणों का आरोप है कि वन विभाग घर गांव मे एक पेड़ काटने पर ग्रामीणों का जबरदस्त उत्पीड़न व कार्रवाई करता है पर साईं सूर्या कम्पनी सैकड़ो पेड़ो को बिना परमिशन काटकर जमीदोज कर खनन कर रही पर कम्पनी पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है l वन विभाग के दोहरे मापदंड से यह साबित हो रहा है कि वन विभाग ने कम्पनी से मोटी रकम लेकर छुट दे रखा है l ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कार्रवाई की मांग की है l इस सम्बन्ध मे रेणुकूट वन प्रभाग के प्रभारी डीएफओ का कहना है कि वन विभाग द्वारा अनपरा तापीय परियोजना को लीज पर उक्त भूमि को दिया गया है जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment