एनटीपीसी रिहंद नैगम सामाजिक दायित्व के तहत लाभार्थियो को बरबरी बकरी का वितरण

---Advertisement---

बीजपुर/सोनभद्र  (06 सितंबर 2024)। एनटीपीसी रिहंद नैगम सामाजिक दायित्व के तहत पंचायत भवन बीजपुर में मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना प्रमुख (रिहंद) श्री पंकज मेदीरत्ता द्वारा ग्राम पंचायत बीजपुर, डोड़हर एवं सिरसोती के चयनित 50 महिला एवं पुरुष लाभार्थियों को बरबरी नस्ल की बकरियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि, परियोजना प्रमुख (रिहंद) श्री पंकज मेदीरत्ता एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्षा, वर्तिका महिला मण्डल समिति श्रीमती अनीता मेदीरत्ता नें संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक (रिहंद) श्री पंकज मेदीरत्ता नें अपने उद्बोधन में लाभार्थियों एवं उपस्थित जनमानस को यह विश्वास दिलाया की भविष्य में सीएसआर द्वारा इस प्रकार की आजीविका-उन्मुख गतिविधियो का संचालन, संवर्धन समय-समय पर किया जाता रहेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे आने वाले व्यक्तियों एवं विधवा महिलाओं का आय सृजन करना है।
मुख्यालय से पधारे मुख्य पशु चिकित्सक डॉ. अजय कुमार मिश्रा ने अपने भाषण में एनटीपीसी रिहंद के इस सामाजिक प्रयास की प्रशंसा की। पशु चिकित्सक, बीजपुर डाक्टर हेमंत ने लाभार्थियो को पशु पालन मे बरती जाने वाली सावधानियों एवं खान पान संबन्धित जानकारी उपस्थित लोगो एवं लाभार्थियो को दिया।
कार्यक्रम में श्री देवदत्त सिन्हा, महाप्रबंधक (एफजीडी), श्री संजय असाटी (जीएम ओएंडएम), मानव संसाधन विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान बिजपुर, डोडहर और सिरसोटी के साथ-साथ लाभार्थी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment