अनपरा सोनभद्र l अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित अवर अभियंता मनोरंजन केंद्र में ऊर्जा शक्ति महिला मंडल द्वारा विविध कार्यक्रमों के साथ हरियाली तीज का आयोजन किया गया जिसमें तीज क्वीन नीलू कुमारी एवं उपविजेता संगीता मौर्या चुनी गई | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. जेपी कटिहार की पत्नी सुमन कटिहार एवं विशिष्ट अतिथि अभिलाषा यादव रही |
हरियाली तीज कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा द्वीप प्रज्वलन कर किया गया इसके बाद महिलाओं द्वारा संगीत, डांस एवं खेलकूद का आयोजन किया गया | खेलकूद के कार्यक्रम में विजेता संगीता मौर्य तथा उपविजेता सुनीता वर्मा रही | हरियाली तीज के कार्यक्रम पर पूरा माहौल हरा-हरा दिखाई दिया | सभी महिलाएं हरे रंग की साड़ी, माथे पर हरे रंग की बिंदी, कलाई में हरे रंग की चूड़ियां और हाथों में मेहंदी के साथ सोलह श्रृंगार कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान किया | इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ऊर्जा शक्ति महिला मंडल की अध्यक्षा संध्या आर्या, महासचिव- रेखा देवी, वित्त सचिव- रीता भारती, सांस्कृतिक सचिव- रेखा जायसवाल, लेखा निरीक्षक- गंगा तिवारी, उपाध्यक्ष सुषमा सिंह के साथ ही शशि, सुजाता, दिव्या, नेहा, गुड़िया, पुष्पा, प्रियंका, निशा चौरसिया सहित दर्जनों महिलाएं मौजूद रही l कार्यक्रम का संचालन मीनू तिवारी ने किया |
महिला मंडल द्वारा विविध कार्यक्रमों के साथ मनाया गया हरियाली तीज
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Monday, September 2, 2024 10:35 AM
---Advertisement---

