अनपरा/सोनभद्र नगर पंचायत अनपरा अंतर्गत शक्तिनगर से रेणुकूट राष्ट्रिय राजमार्ग पर जगह जगह पर राख के होने से इन सड़क मार्ग पर चलने वाले लोगो को काफी हद तक प्रदूषण की मार झेलनी पड़ रही है तथा इन सड़क मार्ग पर चलने वाले छोटे- बड़े वाहनों में राख के धूल के कारण दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है साथ ही इन सड़क मार्ग के अगल – बगल की दुकानों में मौजूद सामग्री भी गन्दगी के कारण उपयोग करने योग्य नहीं रह जाती है, जिसका मुख्य कारण इन सड़क मार्ग पर राख परिवहन करने वाले वाहनों को उचित तरीके से त्रिपाल का न बंधा होना। यदि समय रहते रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में अप्रिय घटना होने की सूचना प्राप्त हो सकती।

