नगर पंचायत अनपरा में विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण होने तक भुगतान रोके जाने की मांग

---Advertisement---

 

अनपरा सोनभद्र l राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों ने गुरुवार को अनपरा नगर पंचायत कार्यालय पहुंच अधिशाषी अधिकारी को ज्ञापन सौंप नगर पंचायत अनपरा में विकास कार्यों का भौतिक निरीक्षण होने तक भुगतान रोके जाने की मांग की है
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष गोपाल प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व मे व्यापारियों ने आक्रोश जताते हुए आरोप लगाया कि नगर पंचायत अनपरा मे भरस्टाचार चरम पर है सम्बंधित अधिकारी कार्रवाई न कर प्रदेश सरकार की छवि धूमिल कर रहे है l उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अनपरा में ब्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता के संदर्भ में पूर्व में किए गए विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर मानको की धज्जियां उड़ाते हुए आवश्यकता से ज्यादा कार्यों का बगैर स्थलीय निरीक्षण के धन का निविदा निकाल कर जम कर धन का बंदरबांट किया गया है। इतना ही नहीं अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए एक लाख से कम वाले कार्यों को अपने चहेते ठेकेदारों के माध्यम से लाखों का बगैर काम किये ही भुगतान किया गया है जो जांच का विषय है। इस संदर्भ में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा समय- समय पर पत्राचार किया गया है। जिसके कारण पूर्व के कार्यों का भुगतान नहीं किया गया है । पूर्व में किए गए कार्यों का भौतिक सत्यापन किये बगैर किसी भी कार्य का भुगतान न किया जाए। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया, कोषाध्यक्ष अशोक केशरी, अंगीरा प्रसाद,पूर्व महामंत्री नवीन पाण्डेय सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment