नगर पंचायत अनपरा मे व्याप्त भरस्टाचार व औड़ी शक्तिनगर फोरलेन की खस्ताहाल से आक्रोशित ऊर्जाचल नागरिक मंच

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र l नगर पंचायत अनपरा मे व्याप्त भरस्टाचार व औड़ी शक्तिनगर फोरलेन की खस्ताहाल से आक्रोशित ऊर्जाचल नागरिक मंच के बैनर तले अनपरा तापीय परियोजना आवासीय परिसर स्थित गाँधी उपवन मे सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई l बैठक को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि जिले की सबसे बड़ी नगर पंचायत मे भरस्टाचार चरम पर है शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नही हो रही है, यही हाल औड़ी शक्तिनगर फोरलेन का है जो बनते समय से ही भरस्टाचार की भेट चढ़ गई है l आलम यह है कि सड़क पर प्रतिदिन सड़क दुर्घटना मे जहाँ लोग जान गवा रहे है, चोटिल हो रहे है सम्बंधित अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन नही कर रहे है जिससे लोगो मे व्यापक आक्रोश व्याप्त है l सड़क पर गाय भैस घूम रही है और वाहनों से चोटिल हो रही है l नगर पंचायत द्वारा बने गौ शाला मे ताला बंद कर दिया गया हैl बैठक मे तय किया गया कि पत्राचार कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जायेगा साथ ही आन लाइन कम्प्लेन दर्ज कराकर पी डब्लू डी के अधिकारियो को नींद से जगाया जायेगा l इस दौरान एक सितंबर को जनपद मे आ रहे मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपने का भी निर्णय लिया गया l इस अवसर पर गोपाल प्रसाद गुप्ता, अंगिरा प्रसाद बैसवार, मुहम्मद हाफीज फुलील, सुरेंद्र पाल,विनोद गुप्ता, दीपक मिश्रा,आशीष वर्मा, मुकेश गोयल, संतोष श्रीवास्तव,श्याम सुंदर निषाद, उपेंद्र सिंह, इम्तियाज़ शेख सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment