5 गाय के साथ पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

विढमगंज सोनभद्र 5 गाय के साथ पशु तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार। थाना क्षेत्र के विभिन्न मार्गो से पशुओं की तस्करी झारखंड राज्य में जाने की सूचना पर आज थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद यादव के निर्देश पर दोपहर में केवाल ग्राम पंचायत से होकर झारखंड राज्य के धुरकी की ओर गुजरने वाली पगडंडी रास्ते से चार गाय व एक बछड़ा ले जाने के क्रम में उप निरीक्षक सुनील कुमार राय हेड कांस्टेबल अजय यादव के साथ मौके पर पहुंचकर धर दबोचा मवेशियों की तस्करी कर रहे ताज मोहम्मद अंसारी पुत्र ऐमुद्दीन अंसारी निवासी झारखंड के धुरकी थाना अंतर्गत दुसैया गांव को धर दबोचा गया मौके पर मवेशियों को ग्रामीणों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से सुपुर्द कर दिया गया है व मवेशी तस्कर ताज मोहम्मद अंसारी पर पशु क्रूरता अधिनियम व गोवर्धन निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर की कार्रवाई की गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment