सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। आज बुधवार को विंढ़मगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ड्योढ़ी के बघमंदवा गांव के पोखरे मे नहाने गयी 6 वर्षीय बालिका की डूबने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ड्योढ़ी के बघमंदवा निवासी भगवान दास ने बताया कि 6 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी गांव के बच्चों के साथ पोखरे में नहाने गई थी। नहाने के दौरान पानी मे डूब गई। काफी देर बाद भी बच्ची के घर नही आने पर परिजनो ने खोजबीन करना शुरू किया और खोजते खोजते परिजन पोखरे की तरफ गए। जहाँ बच्ची पानी में डूबी हुई मिली।आनन- फानन मे परिजनों द्वारा बच्ची को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी मे लाया गया । जहाँ चिकित्सकों ने बच्ची को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया | जिससे बाद परिजनों मे कोहराम मच गया।

