अज्ञात बाइक सवार युवकों ने किशोर पर किया हमला

By:

On: Sunday, August 23, 2020 1:54 PM

---Advertisement---

अज्ञात बाइक सवार युवकों ने किशोर पर किया हमला 

करमा(मुस्तकीम खा)सोनभद्र:स्थानीय थाना क्षेत्र के यमशोकर गांव में मोटरसाइकिल सवार युवकों ने रविवार की दोपहर में एक किशोर पर हमला कर दिया। हमले के समय किशोर अपने खेत पर खाद छिड़कवाने गया हुआ था। यमशोकर गांव निवासी बृजेश सिंह ने बताया कि उनके घर में बीती रात कुछ लोग घुसने का प्रयास कर रहे थे। शोर मचाने पर गांव के लोगों के जुटने पर वह भाग गये। इसी की सूचना देने के लिए वह रविवार को शाहगंज थाने पर गये हुए थे। वह वहां से लौट ही रहे थे तभी उनके पास फोन आया कि उनके पुत्र पुष्कर (18वर्ष) पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने हमला कर दिया है। वह खेत पर खाद छिड़कवाने गया हुआ था। मजदूर कुछ दूरी पर थे, वह सड़क पर था। उसी दौरान मोटरसाइकिल से मुंह बांधे दो लोग आये और उन्होंने पहले डंडे से उस पर हमला करने के बाद उसे पानी भरे खेत में ढकेल कर भाग गए। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दे दिया। मौके पर 112 नंबर पुलिस ने पहुंचकर तहकीकात किया। इस संबंध में शाहगंज थानाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्हें 112 नंबर पुलिस से यह जानकारी मिली है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now