सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय कस्बा दुद्धी सहित आस पास के क्षेत्रों मे आज सोमवार को भाई- बहन का त्यौहार रक्षाबंधन सकुशल संपन्न हो गया। आज आखरी सोमवार और पूर्णमासी होने पर शिव मंदिरों मे भारी भीड़ लगी रही। आज दोपहर 1:30 बजे के बाद से भाई बहन का त्यौहार रक्षाबंधन शुरू हुआ। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर परंपरागत रूप मे त्यौहार को मनाया। आपको बता दें कि भद्रा नक्षत्र होने के कारण राखी बांधने का शुभ मुहूर्त दोपहर 1:30 बजे से शुरू होकर शाम 6:30 तक चलता रहा। बहनों के द्वारा भाईयों की कलाई पर राखी बांधा गया | जिसके बाद भाईयों ने बहनों को शुभकामनाएं और बधाई दी एवं गिफ्ट के रूप मे नगद और वस्त्र दिए।

