अनपरा/सोनभद्र l बांग्लादेश के हिंदूओ एवं अल्पसंख्यको पर हो रहे अत्याचार, लूट व हत्या के खिलाफ ऊर्जाचल जन कल्याण समिति के बैनर तले शनिवार को औड़ी मोड़ नेहरू चौक पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर नागरिकों ने प्रभावी कार्यवाई किये जाने हेतु आवाज़ बुलंद किया तथा प्रधानमंत्री के नाम अनपरा कोतवाल पंकज पाण्डेय को ज्ञापन सौपा l
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओ ने कहा कि पड़ोसी देश बांग्लादेश में राजनीतिक उलटफेर के दौरान वहा रह रहे हिंदूओ व अल्पसंख्यको पर बिना वजह अत्याचार किया जा रहा है। बांग्लादेश की बहुसंख्यक मुस्लिमो की भीड द्वारा हिंदूओ की हत्या की जा रही है उनके घरो को आग लगाकर उनके सम्पतियों को लूट लिया जा रहा हैं। महिलाओ व बच्चो को भी कुर अत्याचार का सामना करना पड़ रहा है एवं हिंदूओ के धार्मिक स्थलो को ध्वस्त किया जा रहा है। जिससे पूरा भारत देश मर्माहत है।
उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग किया कि इस गंभीर मामले मे तत्काल प्रभावी पहल कर बांग्लादेश की सरकार को हिंदूओं की सुरक्षा करने व सम्मान सहित जीवन यापन करने के लिए बाध्य करें। इस दौरान भारी संख्या मे महिला, पुरुषो ने हाथो मे तख्ती लेकर सन्देश दिया कि नफ़रत के नही हम प्रेम के आदी है,हमे गर्व है कि हम हिंदुवादी है l
हिन्दू ना तो डरा है ना डरेगा,जब तक जान है अपने धर्म के लिए लड़ेगा,इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष आर डी सिंह, महामंत्री के सी जैन, आर जी खंडेलवाल,
प्रकाश यादव, गोपाल प्रसाद गुप्ता, सन्नी शरण
,अनिल सिंह गौतम
दशाराम यादव,अतुल शाह,श्याम किशोर,प्रदीप राय,विजय प्रताप सिंह, प्रमोद शुक्ला,मिथलेश सिंह,
पं० श्याम बिहारी,ओम प्रकाश खडेलवाल सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे l
बांग्लादेश के हिंदू पर हो रहे लूट व हत्या के विरोध में ऊर्जाचल जन कल्याण समिति ने प्रधानमंत्री के नाम अनपरा कोतवाल को ज्ञापन सौपा l
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, August 17, 2024 5:34 PM
---Advertisement---

