बीजपुर(सोनभद्र):बग्गा सिंह ।।आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक की मौत दो घायल ।।रिहंद जलाशय किनारे मछली मारने गए तीन युवक आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए जिसमे एक युवक की मौत हो गयी वही दो युवक घायल हो गए जिसमे से एक कि हालत नाजुक देख डाक्टरो ने उसे रैफर कर दिया वही दूसरे युवक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।जानकारी के अनुसार डोडहर गांव निवासी प्रेम चंद्र(18) अपने छोटे भाई रामचंद्र व दोस्त धिरजा राम के साथ शुक्रवार की सुबह मिटीहिनी के पास रिहंद जलाशय में मछली मारने गए थे तभी अचानक तेज बारिश के साथ बदलो की गड़गड़ाहट शुरू हो गयी और आकाशीय बिजली की झपेट में आकर तीनों आकर झुलस गए जिसमे प्रेमचंद्र की मौके पर ही मौत हो गयी बिजली गिरने के बाद आसपास राख बंधे पर काम कर रहे श्रमिक मौके पर दौड़ पड़े आनन फानन में तीनों को रिहंद चिकित्सालय लाया गया जहां डाक्टरो ने प्रेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया वही रामचंद्र की हालत नाजुक देख उसे रैफर कर दिया धिरजा राम को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी।
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से एक की मौत दो घायल
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, August 16, 2024 11:43 AM
---Advertisement---

