अनपरा सोनभद्र l स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अनपरा प्रेस क्लब द्वारा औड़ी मोड़ स्थित प्रेस कार्यालय प्रांगण मे झंडारोहण व वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l कार्यक्रम का शुभारम्भ झंडारोहण व शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया l कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अखिलेश भटनागर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 भारत के लिए वह ऐतिहासिक दिन है, जब देश को ब्रिटिश राज से मुक्ति मिली थी।
यह दिन हमें उन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के सम्मान में सिर झुकाने का अवसर देता है, जिन्होंने भारत की आजादी के लिए हंसते-हंसते अपने प्राणों का बलिदान दिया था l वरिष्ठ पत्रकार अतुल शाह ने कहा कि देश के अनेक वीरों ने अपने प्राणों की बाजी लगाकर हमें यह आजादी दिलाई है इस आजादी को बरकरार रखने के लिए हर नागरिक को जाति धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र की रक्षा करनी होगी
l कार्यक्रम का संचालन कर रहे वरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी ने कहा कि आज के युवा देश के इतिहास से दूर हो रहे है जो चिंतनीय है l प्रेस क्लब के अध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि आजाद भारत को भरस्टाचारियो से बचाना होगा भरस्टाचार के खिलाफ हर नागरिक को जंग लड़नी होगी तभी जाकर विकसित भारत का सपना साकार हो सकता है l प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष जगदीश साहनी व महासचिव वली अहमद सिद्धकी ने युवाओ को प्रेरित करते हुए कहा कि देश का भविष्य आज के युवा है जो देश प्रेम से ज्यादा नशे की चपेट मे है जो उनके व देश के भविष्य के लिए ठीक नही है l इस अवसर पर क्लब के कोषाध्यक्ष संदीप यादव, आकाश यादव, संजीव दुबे,नेहाल अहमद, अम्ब्रीश शर्मा, धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता, मुकेश कुमार, अजयंत सिंह, चंदन गुप्ता, विक्की भारद्वाज सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे l
स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर अनपरा प्रेस क्लब द्वारा औड़ी मोड़ स्थित प्रेस कार्यालय प्रांगण मे झंडारोहण व वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Friday, August 16, 2024 4:51 AM
---Advertisement---

