“हर घर तिरंगा अभियान” के तहत महाविद्यालय के छात्र/ छात्राओं ने निकाला रैली ||

---Advertisement---

सेराजुल् हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | हमारा देश आजादी का जश्न मना रहा है | जगह – जगह लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाल कर आजादी के पर्व पर खुशियों का इज़हार कर रहे हैं | घर की छतों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लगाकर आजादी का उत्सव मना रहे हैं | इसी कड़ी मे दुद्धी कस्बा स्थित भाऊराव देवरस राजकीय महाविद्यालय के छात्र / छात्राओं ने कस्बे के मुख्य मार्गों पर तिरंगा रैली निकाल कर आमजन मानस को देशभक्ति के नारों से ओतप्रोत कर दिया | आपको बता दें कि शासन के आदेशानुसार 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चला कर आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है ।पूरे देश मे तिरंगा रैली निकाली जा रही है ,इसी क्रम मे आज बुधवार को भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ रामसेवक यादव के निर्देशन मे कॉलेज के छात्र /छात्राओं ने तिरंगा रैली निकाली l कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन मे राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना था। रैली का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य ने अपने हाथ मे तिरंगा लेकर भारत माता की उद्घोष के साथ किया lरैली कालेज परिसर से निकल कर मुख्य मार्गो का भ्रमण करते हुए पुनः कालेज परिसर मे पहुंचा। इस मौके पर डा० बृजेश यादव, डा० मालती, डा० प्रियंका जायसवाल, मिथिलेश गौतम, दिनेश चंद्र शर्मा, मो दाऊद, अजय शयामा,रफीउल्ला सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment