हिण्डालको रेनूसागर द्वारा स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन

---Advertisement---

अनपरा सोनभद्र।हिण्डालको रेनूसागर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय विश्व स्तनपान दिवस के अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित आर्दश परिवार कल्यान केन्द्र में विश्व स्तनपान दिवस स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी अनिल झा ने बताया कि यह कार्यक्रम महिलाओं को बच्चों के स्वास्थ्य ,स्वच्छता व टीकाकरण के प्रति जागरूक करना है। सबसे पहले सभी बच्चो का परिक्षण -स्वास्थ्य, बजन, लम्बाई ,टीकाकरण व स्वच्छता की जाॅच की गयी । यह कार्यक्रम 1 वर्ष तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है।डा० सत्य प्रकाश द्वारा माताओं को स्तनपान के महत्व के बारे मे बताया गया स्तनपान बच्चों के लिए एक प्राकृतिक अमूल्य उपहार है प्रसव के बाद निकलने वाला गाढ़ा पीला दूध बच्चों के लिए अमृत के समान है वही दूसरी ओर माता को कई बीमारियों से भी बचाता है साथ ही बच्चो के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गयी। मुख्यतः माताओं को कहा कि बच्चों के बीमार होने पर तुरन्त डाक्टर से संपर्क करे। इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया व प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन व आयोजन ग्रामीण विकास विभाग के सहायक प्रबन्धक संजीव कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 16 बच्चों ने भाग लिया। पुरस्कार को पुरष्कार देने से माताओं के चेहरे पर अपार हर्ष था तथा ग्रामीणों ने भी इस कार्यक्रम की सरहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनीता शर्मा, मुन्ना अलेक्जेंडर, अजय यादव, देव मुरार व ललिता देवी का सहयोग सरहनीय रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment