*सीबीएसई क्विज प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर
के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में सीबीएसई क्विज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। सीबीएसई बोर्ड द्वारा संचालित ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत समेकित विषयों के एकीकरण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। क्विज प्रतियोगिता कक्षा 7 से 9 तक के विद्यार्थियों हेतु समायोजित की गई, जिसमें 93 छात्रों ने सहभागिता सुनिश्चित की तथा कक्षा 8 की छात्रा ट्यूलिप बोरा ने प्रथम स्थान हासिल किया एवं अलीन जॉर्ज कक्षा 9 व आदित्य सिंह कक्षा 7 को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ तथा तृतीय स्थान नवनीत, दिव्यांशी, अथर्व तिवारी, शबनम, शौर्य कुमार एवं नाहिद को मिला।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रतियोगिताओं के माध्यम से हमें अपनी प्रतिभा को निखारने का अवसर प्राप्त होता है। सीबीएसई प्रतियोगिता प्रभारी डॉ0 योगेंद्र तिवारी के नेतृत्व में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment