श्री राम लीला मैदान पर विशाल दंगल के आयोजन की तैयारी,जेबीएस ने प्रशासन से ग्राउंड खाली कराने की किया अपील,

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी/सावन माह के पंचमी तिथि को नाग पंचमी त्योहार के अवसर पर स्थानीय रामलीला मैदान पर विशाल दंगल आयोजना की परंपरा विगत कई वर्षों से चली आ रही है।इस कार्यक्रम में करीब – करीब आधे से अधिक मैदान दंगल देखने वाले क्षेत्र के लोगो से भर जाती है।कार्यक्रम के आयोजन के बाबत आज कई
व्हाट्सएप ग्रुप पर जय बजरंग अखाड़ा समिति के अध्यक्ष पंकज जायसवाल के द्वारा एक सूचना सार्वजनिक की गई जिसने उन्होंने विशाल दंगल अखाड़ा के आयोजन के लिए श्री राम लीला मैदान के साफ सफाई कराने की स्थानीय प्रशासन और नगर पंचायत से अपील किया है। जैसा कि आप जानते है,मैदान में मीना बाजार का आयोजन विगत एक पखवाड़े से चल रहा है जिसके संचालन की अनुमति प्रशासन द्वारा 5 अगस्त तक दी गई है।जनचर्चा यह है कि प्रदर्शनी व मीना बाजार की तिथि स्थानीय कुछ लोगो की पसंद पर कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ा दी गई है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now