दुद्धी खेल मैदान पर चल रहे प्रदर्शनी एवं मीना बाजार के अंतिम दिन उमड़ी भीड़!

---Advertisement---

रवि सिंह,

(दुद्धी सोनभद्र )कस्बा के टीसीडी ग्राउंड पर कई सप्ताह से चल रहे मेले का हुआ समापन आज सावन के तीसरे सोमवार के दिन मेले में इतनी भीड़ उमड़ी की चारों तरफ लोगों की भीड़ खचाखच भरी रही,और व्रत धारी महिलाओं ने भी सावन मेले का खूब आनंद लिया, मेले में लगे बड़े झूले टोरी टोरी झूले, ब्रेक डांस, ट्रेन सहित छोटे बच्चों के घूमने हेतु पानी वाले स्टीमर सहित अन्य मनोरंजन हेतु लगे उपकरणों व मशीनों पर बैठकर खूब ठहाके मारकर लुफ्त उठाया, वहीं मेले में समय-समय पर अलाउंस भी किया गया कि मेले का आज अंतिम दिन है, जो शाम 4:00 बजे से लेकर रात्रि 10:00 बजे तक प्रतिदिन चल रहा था,मेले में लोगों ने घर के उपयोगी सामानों की भी खूब खरीदारी किया, वहीं प्रदर्शनी के मैनेजर चिंटू शाह से मेले के बाबत जानकारी लिया गया तो उन्होंने बताया कि 5 अगस्त तक परगना मजिस्ट्रेट के द्वारा परमिशन मिला था,जिसका आज अंतिम दिन था,अब दुद्धि शहर से दूसरे शहर के लिए यह प्रदर्शनी, मीना बाजार जाएगा,

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment