करेंट की चपेट में आने से एक गाय की मौत

---Advertisement---

 

बीजपुर ( सोनभद्र ) बग्गा सिंह ।थाना क्षेत्र के इंजानी में शुक्रवार की सुबह यूपीपीसीएल की 11 हजार का एलटी तार टूट कर सड़क किनारे घास में गिरा पड़ा था इसी दौरान उसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई ।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह पशुपालक हरि यादव निवासी इंजानी अपने जानवरों को लेकर जंगल मे चराने जा रहा था इसी दौरान सड़क किनारे गिरा एलटी तार की चपेट में आने से एक गाय की मौके पर मौत हो गई जिससे पशुपालक हकबका गया। गनीमत रही कि उसकी नजर टूटे तार पर गया। जिससे वह गाय को नही छुआ नही तो बड़ी घटना घट सकती थी परिजनों द्वारा बीजपुर पशु चिकित्सक हेमंत कुमार व पुलिस विभाग को सूचना दे दी गई है गाय की मौत से दूध मुहा गाय का बच्चा पालना पशुपालक के सामने बड़ी संकट खड़ी हो गई। जेई बिहारी लाल ने बताया कि मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है ।।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment