सभी की सुरक्षा एवं सुविधा प्रमुख उद्देश्य

---Advertisement---

 

अनपरा/सोनभद्र, के रेणुसागर पावर डिवीजन स्थित कोल गेट ट्रक पार्किंग एरिया में ट्रक चालकों की सुरक्षा एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए दिनांक ०१.०८.२४ को यूनिट हेड श्री आर पी सिंह द्वारा चालकों के उपस्थिति में फीता काट कर आराम कक्ष का उद्घाटन किया गया। यूनिट हेड ने चालकों को समझाते हुए कहा कि रेणुपावर प्रबंधन ने आप सभी के सुरक्षा का सदैव ध्यान रखा है, और यह आराम कक्ष आप सभी के लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध होगा। इसमें बैठने, सोने, स्नान इत्यादि की पूरी व्यवस्था है। आराम कक्ष होने से चालकों में बहुत ही प्रसन्नता है और इसकी भूरि भूरि प्रशंसा कर रहे है। इस अवसर पर एच आर हेड श्री शैलेश सिंह ने चालकों से कहा की जिस प्रकार आप लोग परिश्रम करते है ,इसके लिए आराम कक्ष बहुत ही अच्छा रहेगा।
इस मौके पर हेड इ आर मृदुल भारद्वाज, सिविल से शशिकांत,डी पी सिंह, सतनाम सिंह, कैप्टन रोहित फरासी, दुबे, ए डी पांडेय, सदानंद पांडे,सूरज, जैनुल आदि मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment