दो  अन्तरप्रान्तीय अभियुक्तो के कब्जे से कुल 03 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।*

---Advertisement---

मुस्तकीम खान, करमा /सोनभद्र  दो  अन्तरप्रान्तीय अभियुक्तो के कब्जे से कुल 03 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर गिरफ्तार किया गया।*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी घोरावल के निकट पर्यवेक्षण में दिनांक 31.07.2024 को समय लगभग 21.44 बजे थाना करमा पुलिस द्वारा जड़ेरुआ पुल के पास बहद ग्राम जड़ेरुआ में अभियुक्तगण 1.शाहजी चौहान पुत्र स्व0 शिवधनी चौहान निवासी ग्राम नौडिहा थाना चांद जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार उम्र 48 वर्ष, 2.जोगेश्वर उर्फ जगेश्वर बिन्द पुत्र स्व0 लल्लू बिन्द निवासी ग्राम घाटमपुर थाना चैनपुर भभुआ कैमूर (बिहार) उम्र 45 वर्ष के कब्जे से कुल 03 किलो 300 ग्राम नाजायज गांजा की बरामदगी गिरफ्तार किया गया । उक्त
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 91/2024 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण की न्यायिक अभिरक्षा स्वीकृत किये जाने हेतु आज दिनांक 01.08.2024 माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।

*अभियुक्तगण विवरणः—*
01. शाहजी चौहान पुत्र स्व0 शिवधनी चौहान निवासी ग्राम नौडिहा थाना चांद जनपद भभुआ (कैमूर) बिहार उम्र लगभग 48 वर्ष ।
02. जोगेश्वर उर्फ जगेश्वर बिन्द पुत्र स्व0 लल्लू बिन्द निवासी ग्राम घाटमपुर थाना चैनपुर भभुआ कैमूर (बिहार) उम्र लगभग 45 वर्ष।

*बरामदगी/गिरफ्तारी करने वाली टीमः—*
01. उ0नि0 आशीष कुमार सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
02. हे0का0 अवनीश सिंह थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
03. हे0का0 रंगीले यादव थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
04. हे0का0 बृजेश यादव थाना करमा, जनपद सोनभद्र ।
05. का0 दीपक पटेल थाना करमा, जनपद सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment