25,000-25,000/- रुपये के पुरस्कार घोषित 02 अभियुक्तगण को हाथीनाला पुलिस ने किया गिरफ्तार-

---Advertisement---

 हाथीनाला/सोनभद्र   25,000-25,000/- रुपये के पुरस्कार घोषित 02 अभियुक्तगण को हाथीनाला पुलिस ने किया गिरफ्तार-थाना हाथीनाला पर पंजीकृत मु0अ0सं0-82/2024 धारा-3(1) गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त 01.रामचन्द्र उर्फ रामचन्दर पुत्र लालजीत निवासी ग्राम कदरा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष, 02. बृजेश कुमार पुत्र लहरी निवासी ग्राम कुलडीहा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष फरार चल रहे थे। जिसकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25,000-25,000/- रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा विशेष निर्देश दिये गये। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा के नेतृत्व में आज दिनांक 27.07.2024 को थाना हाथीनाला पुलिस द्वारा वांछित/फरार 25,000-25,000/- रुपये के पुरस्कार घोषित अभियुक्तगण 01.रामचन्द्र उर्फ रामचन्दर पुत्र लालजीत, 02. बृजेश कुमार पुत्र लहरी उपरोक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-*
01.रामचन्द्र उर्फ रामचन्दर पुत्र लालजीत निवासी ग्राम कदरा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 35 वर्ष।
02. बृजेश कुमार पुत्र लहरी निवासी ग्राम कुलडीहा थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र लगभग 32 वर्ष ।

*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1. प्र0नि0 भैया शिव प्रसाद सिंह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 विनय सिंह थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र ।
3. हे0का0 विनोद यादव थाना हाथीनाला जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment