विषैले जंतु के काटने से एक की मौत,आठ अचेत

By:

On: Sunday, August 23, 2020 1:34 AM

---Advertisement---

विषैले जंतु के काटने से एक की मौत,आठ अचेत

घोरावल(पी डी)सोनभद्र : स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर बीते 24 घंटों में सर्पदंश तथा विषैले जंतुओं के काटने से आठ लोग अचेत हो गए। जिनमें से एक युवक की मौत हो गई।

मिर्जापुर जनपद के मड़िहान थाना क्षेत्र के बेलदईया गांव निवासी सुभाष गोड़ (25) की मौत शनिवार की सुबह विषैले जंतु के काटने से हुई। बताया गया कि काम करने के लिए किसी गांव में गया था। अपने साथियों के साथ वह सोया हुआ था, भोर में उसे किसी विषैले जंतु ने काट लिया था। साथियों ने उसे उसके घर पहुंचाया। उसकी हालत गंभीर थी। स्वजन उसे लेकर उपचार के लिए जा रहे थे कि उसकी सांसें थम गई। स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाइयों में सबसे बड़ा था, इसी वर्ष उसका विवाह हुआ था।

घोरावल क्षेत्र के बेलवनिया गांव निवासी ज्योति (18) को स्नान करते समय, गड़मा गांव की मीरा (26) को घास काटते समय, लोहांडी के श्याम लाल यादव (49), कंचा गांव की रहने वाली मंगरी (40), चोरट की सीमा (25) को खेत में घास काटते समय, जयमोहरा की रजवंती (45) तथा सिलवर गांव निवासी सोनम (20) को विभिन्न कार्यों के दौरान सर्पदंश तथा विषैले जंतुओं ने काटा। इन सभी के स्वजनों ने उपचार के लिए घोरावल क्षेत्र के ख़िरीहटा गांव के नि:शुल्क जड़ी बूटी वैद्य देवधारी के यहां भर्ती कराया। देवधारी ने बताया कि सभी की तबीयत में सुधार है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now