कुपोषण को लेकर ब्लॉक परिसर में संगोष्ठी का हुआ आयोजन,

---Advertisement---

 

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को सोनभद्र विकास संगठन एवं आत्म शक्ति ट्रस्ट के माध्यम से जिले में कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में खंड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया रहें।

कार्यक्रम की शुरुआत युधेश बेमिसाल ने गीत-दरिया की कसम मौजों की कसम ये ताना-बाना बदलेगा। तू खुद को बदल तब ही तो जमाना बदलेगा से किया। इसके बाद संगठन के प्रदेश एडवोकैसी धम्मे धांकर जिला अध्यक्ष जोगेन्दर ने कुपोषण को लेकर विशेष चर्चा की बताया कि आज वर्तमान समय में प्रत्येक घरों में महिलाएं एनीमिया की शिकार हो रही हैं जिसका मुख्य कारण कुपोषण है। हमसभी को संगठित होकर इस पर विशेष चर्चा करने की जरूरत है।मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी राम विशाल चौरसिया ने कहा कि कुपोषण एक बहुत बड़ी चुनौती है हम सभी को मिलकर इसे खत्म करना होगा क्योंकि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। मुख्य रूप से बैठक में कुपोषण को कैसे खत्म किया जाए इस पर चर्चा की गई। इस मौके पर जिला समन्वयक जोगेंद्र कुमार क्लस्टर टीम सदस्य अनिल कुमार, राम कुमारी, बाबू लाल, जितेंद्र कुमार सिंह,सुनीता कुमारी, मीटिंग सहयोगी नसीमा बानो सहित समूह की महिलाएं समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।बैठक का संचालन बाबूलाल ने किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment