सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय पीजी कॉलेज दुद्धी मे बीए, बीएससी मे छात्र / छात्राओं के प्रवेश हेतु महाविद्यालय प्रशासन ने लिस्ट जारी किया है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राम सेवक यादव ने बताया कि कॉलेज मे बीए के लिए 103 सीटों पर एवं बीएससी के लिए 23 सीटों पर प्रवेश हेतु दूसरी लिस्ट जारी किया गया है जो सूचना पट पर चश्पा है। उन्होंने कहा है कि प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं 1 अगस्त से 3 अगस्त तक कॉलेज मे पूरे प्रमाण पत्रों के साथ आकर प्रवेश करा लें। उन्होंने बताया कि समय से प्रवेश नही लेने पर उन्हें कॉलेज मे प्रवेश से वंचित कर दिया जायेगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं छात्र / छात्राओं की होगी।

