दुद्धी मे तहसीलदार के न्यायालय से मुकदमो से संबंधित सैकड़ों फाइल गायब,एफआईआर दर्ज

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र । स्थानीय दुद्धी तहसील मुख्यालय पर तहसीलदार के न्यायालय से सैकड़ों न्यायिक फाइलें गायब होने का मामला सामने आया है ।तहसीलदार के न्यायालय से फाइल गायब होने से तहसील प्रशासन मे हड़कंप मच गया है ।तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर तत्कालीन पेशकार राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है । दुद्धी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि तहसीलदार दुद्धी के मिले तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और विवेचना शुरू कर दी गई है ।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जानकारी दी गई थी की तहसीलदार के न्यायालय से मुकदमों से संबंधित तमाम फाइलें गायब हो गई है ।मुकदमों से संबंधित पत्रावली गायब होने की शिकायत वादकारियों व अधिवक्ताओं के द्वारा संबंधित अधिकारियों को महीनों पहले दी गई थी उसके बावजूद फाइल ढूंढने व एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई नही की गई ,अभी हाल में विध्यांचल मंडल के कमिश्नर डॉ मुथू कुमार स्वामी के दुद्धी तहसील दौरे के दौरान अधिवक्ताओं ने कमिश्नर को लिखित शिकायत दिया था ,उसके बाद कमिश्नर ने स्थानीय तहसील प्रशासन के अधिकारियों को फाइल गायब होने के बाबत पूछताछ किया और अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।उसके बाद तहसीलदार दुद्धी ने कोतवाली मे तहरीर देकर तत्कालीन तहसीलदार दुद्धी के पेशकार रहे राकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment