अलग अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल

By:

On: Sunday, August 23, 2020 1:25 AM

---Advertisement---

अलग अलग सड़क हादसे में चार लोग घायल

घोरावल(पी डी)सोनभद्र: स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार शनिवार को मिर्जापुर जिला के जमुई निवासी किशुन लाल गोंड़ (42) पुत्र भोलानाथ और विजेंद्र गोंड़ (40) पुत्र सरजू प्रसाद बाइक पर सवार होकर घोरावल कोतवाली क्षेत्र के फुलवारी गांव में रिश्तेदारी में जा रहे थे। लक्ष्मणपुर गांव में विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में किशुनलाल व विजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक सवार मौके से फरार हो गया। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

वहीं दूसरी घटना शुक्रवार शाम की है।घोरावल कोतवाली क्षेत्र के तेंदुआ निवासी विजय सिंह गोंड़ (26) पुत्र राधे सिंह अपने रिश्तेदार मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला के जगमार निवासी लल्लन सिंह (47) पुत्र रामनाथ के साथ बाइक पर सवार होकर रिश्तेदारी में परसिया गांव गए थे। वापस लौटने के दौरान मुक्खा मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही बाइक से दोनों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरा बाइक वाला मौके से भाग गया।दोनों घायलों को घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now