सोनभद्र आज श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सहित जनपद के समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा किया गया वृक्षारोपण वन_महोत्सव थीम *’एक पेड़ मां के नाम’* के क्रम में वृहद वृक्षारोपण जन अभियान के तहत वृक्षारोपण किया गया।
माननीय राज्यमंत्री श्री रविन्द्र जायसवाल, जिलाधिकारी सोनभद्र, श्री बद्रीनाथ सिंह, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, डॉ0 यशवीर सिहं द्वारा एवं जनप्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्तिगण द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राममनोहर सिंह समाधि स्थल, ग्रा0 छतेहरी, ब्लाक चतरा एवं सर्किट हाउस में वृक्षारोपण किया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी ओबरा श्री हर्ष पाण्डेय द्वारा थाना ओबरा अन्तर्गत तथा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी/शाखा प्रभारी के द्वारा थाना/चौकी/शाखा में नियुक्त कर्मचारियों के साथ वृक्षारोपण किया गया । इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरित वातावरण को बढ़ावा देना है।

