मोहर्रम पर निकाला गया ताजिया मातमी जुलूस, युवाओं ने दिखाए करतब ।।

---Advertisement---

 

बीजपुर ( सोनभद्र ) थाना क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में बुधवार को मोहर्रम पर ताजिया मातमी का जुलूस निकाला गया । बीजपुर में मोहर्रम की दसवीं तारीख को गुलशने रजा कमेटी के तत्वाधान में तजियादारों ने पैगंबर हजरत इमाम हुसैन की याद में बुधवार को ताजिया जुलूस निकाला जिसमें भारी संख्या में महिला एवं बच्चे भी शामिल रहे । जुलुस विभिन्न रास्तों व मोहल्ले से होते हुए देर रात स्वागत गेट स्वागत गेट पहुंचा जहां काफी देर तक युवाओं ने अनेक प्रकार के करतब दिखाये, इस दौरान जिस मोहल्ले से ताजिया जुलूस निकला वहां देखने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी । बीजपुर बाजार निवासी गयासुद्दीन ने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद खास माना जाता है क्योंकि इसी दिन हजरत इमाम हुसैन की शहादत हुई थी इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मोहम्मद साहब के छोटे नवासे हजरत इमाम हुसैन ने कर्बला में अपने 72 साथियों के साथ शहादत दिया था और उनकी शहादत को शिया समुदाय याद करता है और मातमी जुलूस निकाला जाता है । जुलूस में गयासुद्दीन, अप्सरा मास्टर, सलीम खान, हाजी खलील, अनवर अली, वाजिद, शाहबाज, अफरोज अंसारी, तौकीर सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे । सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर निरीक्षक अपराध अजय विक्रम यादव दलबल के साथ मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment