पूर्व में भाभी के हत्या कर फरार आरोपी की हुई गिरफ्तारी

---Advertisement---

 

विंढमगंज/सोनभद्र  थाना क्षेत्र से महज 6 किलोमीटर दुर
झारखंड राज्य के नगर उंटारी थाना अंतर्गत अमरसरई कुंबा खुर्द में देवर ने अपनी ही भाभी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी थी। और फरार चल रहा था मंगलवार शाम को विंढमगंज रेलवे स्टेशन में आरोपी विजय उरांव नजर आया विजय के साले और गांव के लोगों ने विजय को धर दबोचा और विंढमगंज थाना को सूचित किया।साथ ही नगर उंटारी के थाना प्रभारी भी दल बल के साथ विंढमगंज आए और आरोपी की गिरफ्तारी की वहीं विजय उरांव से पूछताछ हुई तो बताया की हमारी भाभी से जमीन जायदाद को लेकर झगड़ा हो गया और गुस्से में आ कर कुल्हाड़ी से मार कर फरार हो गया और अपनी पुरानी घर में छिप कर रह रहा था भुख प्यास लगी तो पास में ही अपने चाचा के यहां जा कर चाची का मंगलसूत्र और मोबाइल चुरा कर विंढमगंज आ गया मंगलसूत्र को 3500 में सोनार की दुकान पर गिरवी रख कर मोबाइल रिचार्ज कराया और कुछ आवश्यक सामान खरिदा 2100 बचा कर रखा था।
चोरी का मोबाइल और नगद 2100 बरामद हुए। वहीं नगर उंटारी के थाना प्रभारी आदित्य कुमार नायक ने बताया कि विंढमगंज थाना के सहयोग से आज आरोपी विजय उरांव की गिरफ्तारी किया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment