सेराजुल हुदा,,दुद्धी / सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत अमवार गाँव मे बना कनहर डैम मे जल स्तर 253.2 के लेबल पर पहुँचने के कारण डैम के सभी 16 फाटकों को खोल कर जल निकासी का कार्य शुरू कर दिया गया है | आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के समीपवर्ती राज्यों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ मे हो रही रुक रुक कर हो रही बरसात से कनहर व पांगन नदी उफान पर है , जिससे कनहर बांध में निरंतर जल स्तर मे वृद्धि दर्ज की जा रही है आज,रविवार की सुबह 8 बजे 251.9 मीटर के लेबल पर था जो 12 बजे दोपहर तक 253.2 के लेबल पर पहुँच गया | सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के निर्देश पर डूब क्षेत्र मे भयावह स्थिति से निपटने के लिए बांध के सभी 16 फाटक खोल दिये गए हैं | सभी फाटकों से पूरी वेग से पानी गिरना शुरू हो गया है ,वहीं बांध के निचले हिस्से मे अमवार से कुदरी जाने वाला अस्थाई रपटा भी बह गया है । जिससे आवागमन भी प्रभावित हो गया है लोगों को नदी के उस पार जाने के लिए अब 45 से 50 किमी घूम कर जाना पड़ रहा है |वहीं बांध से गिर रहे जलप्रपात को निहारने के लिए सैलानियों की भीड़ उमड़़ने लगी है |
कनहर डैम अमवार मे जल स्तर 253.2 के लेबल पर पहुँचने के कारण सभी फाटकों से जल निकासी शुरू ||
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, July 14, 2024 2:58 PM
---Advertisement---

