अनपरा,/सोनभद्र, 3 वारंटियों को अनपरा पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल ।जनपद में वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् पुलिस अधीक्षक सोनभद्र महोदय द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में व श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी पिपरी महोदय के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक अनपरा पंकज पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में अनपरा पुलिस टीम ने 3 वारण्टी क्रमशः मा न्यायालय प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय सोनभद्र द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट सम्बन्धित प्रकीर्ण वाद संख्या 401/2023 धारा 128 द०प्र०सं० से सम्बन्धित वारण्टी कृष्ण कुमार यादव पुत्र स्व० शिवमंगल यादव निवासी रेहटा थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष तथा मा0 न्यायालय CJSD/ACJM सोनभद्र द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट सम्बन्धित मु0नं0-1423/2016 धारा 379,411 भादवि से सम्बन्धित वारण्टी मनोज पुत्र शिव प्रसाद निवासी अनपरा गांव थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 40 वर्ष एवं मा० न्यायालय विशेष न्यायाधीश/NDPS Act सोनभद्र द्वारा निर्गत गैर जमानतीय वारण्ट सम्बन्धित एस०टी०नं0- 89/2017 धारा 8/20 NDPS Act भादवि से सम्बन्धित वारण्टी जगरनाथ पनिका पुत्र जागेश्वर पनिका निवासी डिबुलगंज थाना अनपरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 55 वर्ष को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.30नि0 उदय भान राव
2.30नि0 मनीष कुमार द्विवेदी 3. हे0का0 बृजेश कुमार सिंह 4. का0 विनय कुमार यादव 5. का0 केशव मिश्र
थाना अनपरा जनपद – सोनभद्र मो. 9454404272 20

