सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने विंढ़मगंज थाना क्षेत्र के पतरिहा गाँव मे शुक्रवार को एक 38 वर्षीय महिला को पीट- पीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ललिता देवी पत्नी पुरुषोत्तम उम्र 38 वर्ष,निवासी ग्राम पतरिहा को किसी बात को लेकर कुछ मनबढ़ किस्म के लोगों ने लाठी डंडा से वार कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया । घायल अवस्था मे परिजनों ने आनन- फानन मे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुद्धी पर भर्ती कराया। जहाँ मौके पर मौजूद चिकित्सक द्वारा घायल महिला ललिता देवी का इलाज जारी है।

