रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा अवैध अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर संख्या WB 11 E 9095 को किया गया बरामद-*

---Advertisement---

 रॉबर्ट्सगंज/सोनभद्र  पुलिस द्वारा अवैध अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ से भरा टैंकर संख्या WB 11 E 9095 को किया गया बरामद-*पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन मे आगामी त्यौहार तथा अपराध व अपराधियो पर रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) तथा क्षेत्राधिकारी नगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण मे दिनांक 03.07.2024 को चौकी प्रभारी हिन्दुआरी द्वारा चेक के दौरान हिन्दुआरी तिराहे के पास में एक टैंकर संख्या WB 11 E 9095 डीजल संदिग्ध पाये जान पर जिला पूर्ति निरीक्षक राबर्ट्सगंज को रिपोर्ट प्रेषित किया गया उक्त रिपोर्ट के आधार पर उक्त टैंकर की जॉच हेतु पूर्ति निरीक्षक राबर्ट्सगंज की जाँच में अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ तैयार करना तथा वाहन संख्या WB 11 E 9095 पर अपमिश्रित पेट्रोलियम पदार्थ की कालाबाजारी कर अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य अनयत्र ले जाने के सम्बन्ध में पाये जाने पर जिला पूर्ति निरीक्षक के प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना रॉवर्टसगंज पर मु0अ0सं0 496/24 धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधि0 1955 वाहन टैंकर संख्या WB 11 E 9095 का चालक सुरेश सिंह पुत्र रामेश्वर सिंह निवासी ग्राम आल्हा सिंह पोस्ट नायर थाना पण्डुआ जिला घुगली पश्चिम बंगाल 2. पश्चिम बंगाल व कलिंगा कारपोरेशन लिमिटेड प्लांट नम्बर – PF-268 सिंगरौली का संचालक का पंजीकृत कर विधिक विवेचक उ0नि0 अरविन्द कुमार गुप्ता चौकी प्रभारी सुकृत द्वारा कार्यवाही की जा रही है ।

*बरामदगी का विवरणः-*
1.वाहन सं0 WB 11 E 9095, जो टैंकर में लगभग 24000 लीटर डीजल ।

*बरामदगी के समय पुलिस टीम का विवरणः-*
1.उ0नि0 बृजेश कुमार पाण्डेय चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना राबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र
2.का0 देवेन्द्र कुमार थाना राबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment