नवगठित स्कूल कैबिनेट ने सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली

---Advertisement---

 

शक्तिनगर/सोनभद्र एनटीपीसी शक्तिनगर के आवासीय परिसर में स्थित संत जोसेफ स्कूल में विद्यार्थी परिषद का गठन किया गया। प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों की उपस्थिति में नवगठित स्कूल कैबिनेट ने सत्यनिष्ठा एवं कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। प्रधानाचार्य एवं सिस्टर किरण ने नवनिर्वाचित स्कूल कैप्टन शाश्वत सिंह व गौरी कुमारी तथा उप कैप्टन ओम आयुष पात्रा व रुद्राक्षी को बैज एवं स्लैश पहनाकर अभिनंदन किया तो शिक्षक अशोक सिंह, जेम्स रॉल्फ व सिल्विया डेनिस ने स्पोर्ट्स कैप्टन अमिल भट्ट, चिन्मयी व उप-कैप्टन आदर्श, श्रेया को, शिक्षक सी एस जोशी व श्रद्धा कुमारी ने 5एस कैप्टन अक्षरा, प्रखर व उपकैप्टन आयुष शुक्ला, रिया मिश्रा को तो रेड हाउस मॉडरेटर निजिन पॉल व लिजी ने सुदीप, भूमि सिंह, ध्रुव व अदिति को इसी प्रकार शाश्वत, हर्षिता, मो० आदिल एवं स्मृति राय को गोल्ड हाउस मॉडरेटर मृत्युंजय सिंह व रागिनी शर्मा ने एवं ग्रीन हाउस मॉडरेटर मायाराम गुप्ता व सोलिमोल ने अभिज्ञान मिश्रा, कोपल, सुधांशु तथा आन्या को साथ ही ब्लू हाउस मॉडरेटर डॉ0 योगेंद्र तिवारी व जिशा मैथ्यू ने देव श्रीवास्तव, रागिनी, अभिनव तथा आइभा सिंह जो कि चारों सदनों के नवनियुक्त कैप्टन एवं उप-कैप्टन रहे उन्हें श्लैश तथा बैज के माध्यम से सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर डॉ0 विंसेंट परेरा ने नवगठित विद्यार्थी-परिषद के सदस्यों को विद्यालय का ध्वज धारण कराने के उपरांत बधाई देते हुए अपने शुभकामना संदेश में कहा कि नेतृत्व करना जिम्मेदारी मात्र नहीं अपितु जवाबदेही होती है। अनुशासन, समर्पण, निष्ठा व लगन के माध्यम से सदैव इसे आत्मसात करना पड़ता है एवं विद्यालय परिसर के साथ ही समाज में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर रहना चाहिए। शैक्षणिक जीवन से ही लीडरशिप की योग्यता को हासिल करना एक स्वर्णिम अवसर के रूप में आप सभी को प्राप्त हुआ है, अतः इसका निर्वहण पूर्ण निष्ठा के साथ करने हेतु संकल्पित हों।
विद्यार्थी-परिषद के गठन के साथ ही विद्यालय में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल तथा एकल नृत्य, समूह नृत्य, हैंडराइटिंग, गायन, वादन जैसी विभिन्न इंटर हाउस प्रतियोगिताओं का भी शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का संचालन छात्रों हर्षित वर्मा, श्रेया तथा सौम्या द्वारा किया गया। स्कूल कैबिनेट की ओर से स्कूल कैप्टन शाश्वत सिंह ने विद्यालय के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए संबोधित किया, कैबिनेट के लिए प्रार्थना प्रियांशी ने प्रस्तुत की तथा गर्ल्स स्कूल कैप्टन गौरी कुमारी ने सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। राष्ट्रगान के साथ समारोह का समापन हुआ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment