सोनभद्र,श्री रमेश कुमार यादव उपायुक्त, मनरेगा के जनपद सोनभद्र से जनपद ललितपुर स्थानांतरण के उपरांत विकास भवन सोनभद्र के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरव गंगवार, जिला विकास अधिकारी शेषनाथ चौहान, परियोजना निदेशक श्री राम शिरोमणि मौर्य, उपायुक्त स्वतः रोजगार श्रीमती सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी गण एवं विकास भवन के समस्त कर्मचारियों के साथ-साथ जनपद के समस्त अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री सौरव गंगवार द्वारा श्री रमेश कुमार यादव उपायुक्त मनरेगा के द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की गई तथा उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई।
रमेश कुमार यादव उपायुक्त, मनरेगाललितपुर स्थानांतरण के उपरांत विकास भवन सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Saturday, July 6, 2024 4:43 AM
---Advertisement---

