हिण्डाल्को रेणुकूट में उत्साहपूर्वक मनाया गया डॉक्टर्स-डे।

---Advertisement---

रेणुकूट/सोनभद्र।
चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अमूल्य एवं अविस्मरणीय सेवाएं प्रदान करने वाले स्वर्गीय डॉक्टर विधान चंद्र राय की स्मृति में 1 जुलाई को हिण्डाल्को, रेणुकूट प्रेक्षागृह में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस सुअवसर पर दीप प्रज्वलन कर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हिण्डाल्को के मुखिया श्री एन. नागेश, एच. आर. हेड श्री जसबीर सिंह, अल्युमिना प्लांट- एन. एन. रॉय तथा हिण्डाल्को हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ भास्कर दत्ता ने हिण्डाल्को एवं आईएमए के सभी डॉक्टर्स के योगदान और उनकी कर्तव्यनिष्ठा की जमकर प्रशंसा की।
इस अवसर पर हिण्डाल्को हॉस्पिटल के चिकित्सक एवं आईएमए रेणुकूट के अध्यक्ष डॉक्टर अमिय नाथ पांडेय एवं अन्य चिकित्सक मौजूद रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन हिण्डाल्को हॉस्पिटल के प्रशानिक विभाग के अधिकारी शशांक शेखर सिंह ने बेहद कलात्मक ढ़ग से किया।
इस अवसर पर संगीतमय संध्या ,क्विज कॉम्पटीशन का सफल आयोजन डॉक्टर मुरली राजू एवम डॉक्टर पायल डामोर ने किया तथा कार्यक्रम के अंत में हॉस्पिटल के प्रशानिक विभाग के प्रमुख आशीष रंजन ने इस अवसर पर आए हुए सभी डॉक्टर्स एवं वरिष्ठ अधिकारियों एवं चिकित्सकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment