बाइक सवार युवक ने बालू का परिवहन कर रहे टीपर मे पीछे से मारी टक्कर , हुआ रेफर ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के लंगड़ी मोड़ – नौडीहा मार्ग पर स्थित करचाटोला चढ़ाई पर आज सुबह 9:30 बजे एक बालू साइट से बालू लोड कर लीलासी की ओर जा रही एक टीपर मे बाइक सवार किशोर पीछे से जा टकराया जिससे उसके चेहरा समेत सिर पर गंभीर चोटें आई और वह वहीं अचेत हो गिर पड़ा |राहगीरो की सूचना पर तुरंत घटना स्थल पहुँचे परिजन किसी साधन से घायल किशोर को लेकर दुद्धी सीएचसी आये जहाँ मौके पर उपस्थित चिकित्साधीक्षक डॉ शाह आलम अंसारी ने युवक का प्राथमिक उपचार कर बेहतर ईलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया ,चिकित्सक के मुताबिक किशोर के सिर मे गंभीर अंदरूनी चोटें आयी हैं| ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार करचटोला निवासी 16 वर्षीय रोशनलाल गोंड पुत्र रामशरण गाँव मे ही एक मिल मे गेहूं पिसवाकर आटा लेकर अपने घर जा रहा था कि उसी समय करचटोला चढ़ाई पर बालू लदे टीपर को चालक चढ़ाने की कोशिश कर रहा था और टीपर धीरे धीरे चढ़ाई चढ़ रही थी कि इसी दरमियान रोशनलाल धोखा खाकर टीपर के पीछे घुस गया जिससे उसे सिर पर गंभीर चोंटे आयी| प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घटना के समय बाइक पर एक अन्य किशोर भी सवार था जो बाल बाल बच गया|घटना के बाद टीपर चालक वाहन को वहीं खड़ा कर फरार हो गया | जबकि पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गयी है |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment