चौकी बरका पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनो से मिलाया*

---Advertisement---

 सरई / सिंगरौली म.प्र.।*चौकी बरका पुलिस टीम ने नाबालिक बालिका को दस्तयाब कर परिजनो से मिलाया*म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में श्री शिव कुमार वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, एसडीओपी श्री राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में चौकी बरका द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम का गठन कर बालिका को दस्तयाब कर उनके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया।

*अपराध क्रमांक – 732/2024 धारा 363 भा. द. वि.*

*घटना विवरण* – दिनाँक 21/06/2024 फरियादी चौकी बरका थाना सरई का रिपोर्ट किया की उसकी बच्ची दिनांक 11/06/2024 को घर से बिना बताए कहीं चली गई है जो आज दिनांक तक नही आई है। उक्त रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 732/24 धारा 363 भा.द वि. कायम कर अपह्रता की तलाश की गई जो आज दिनांक 29/06/24 को अपहृता को दस्तयाब कर परिजनो को सकुशल सुर्पुद किया गया है।

*सराहनीय भूमिका – उनि सूरज सिंह, प्र.आर. माधव प्रताप सिंह, आर. लोकेंद्र सिंह, आर फतेबाहदुर सिंह, आर. अभिषेक पाण्डेय, सावन मुजाल्दे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment