रायपुर /सोनभद्र ,चोरी की 8 बैटरी व 1 इनवर्टर बरामद कर 01 बाल अपचारी व 02 अभियुक्तों रायपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार-पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के निर्देशन में जनपद सोनभद्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व चोरी की घटनाओं का शीघ्र अनावरण व उसमें संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में शुक्रवार को रायपुर पुलिस द्वारा ग्राम रईया में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों व वस्तुओं की चेकिंग के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि तीन लोग एक टेम्पू संख्या UP 64T 4383 पर चोरी की बैटरी व इनवर्टर को बेचने के लिए बैनी बाजार की तरफ जा रहे है, उक्त सूचना पर थाना रायपुर पुलिस टीम द्वारा ग्राम डोरिया में टेम्पू संख्या UP 64T 4383 को चेक किया गया तो जिसमें चोरी की 08 अदद बैटरी व 01 अदद इनवर्टर को बरामद किया गया तथा मौके से 01 नफर बाल अपचरी व 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । बरामद बैटरी व इनवर्टर थाना रायपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-72/2024 धारा 457, 380 भादवि से सम्बन्धित है । बरामदगी के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर पंजीकृत अभियोग की धारा में 411 भादवि की बढोत्तरी की गयी ।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 रामनयन यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।
2.हे0का0 धनन्जय चौधरी, हे0का0 विपिन यादव, हे0का0 अमित यादव, का0 नीरज सिंह यादव, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र ।

