सोनभद्र : सदर तहसील के नगर की जन समस्याओं , नाला सफाई अधूरा काम आदि समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर नगर के कचहरी तिराहे पर पालिका प्रशासन के विरोध मे प्रदर्शन किया और नारे लगाते हुवे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा की जनता का शोषण बंद किया जाय और जनहित जैसे मुद्दे पर शासन प्रशासन बेसुध है ग़ायब है आज नगर मे अधूरा काम नाला साफ़ सफाई नहीं हुई जबकि असलियत य़ह है कि बरसात मे लोगों के घरों मे नालियों का पानी घुस जाता है, प्रमोद यादव ने कहा की केवल कागजों मे बजट बनाया जा रहा है जबकि,स्वछता, नाम की चीज़ नहीं है नगर मे, पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि नई बस्ती मे पानी घर मे घुस रहा है और जनता जनार्दन परेसान है लेकिन सोनभद्र के जनप्रतिनिधि तो बेसुध है ग़ायब है प्रदर्शन मे मुख्य रूप से,पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला सचिव मुन्ना कुशवाहा, आरती यादव, प्यारेलाल कोल राजकुमार सोनकर, छोटे लाल कुशवाहा, राकेश अग्रवाल,हिफाजत मौजूद रहे
Sonbhadra:नाला सफाई अधूरा काम आदि समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पालिका प्रशासन के विरोध मे प्रदर्शन किया
---Advertisement---

