सरिया लदा पिकअप पलटने से आवागमन हुवा बाधित,

---Advertisement---

विंढमगंज/सोनभद्र सरिया लदा पिकअप पलटने से आवागमन हुवा बाधित, विन्ढमगंज थाना क्षेत्र के ओझा पहाड़ी से होकर गुजरने वाली कोन- विंढमगंज रोड मार्ग पर आज सुबह लगभग 9:00 बजे सरिया लदी एक पिकअप सडक खराब व बड़े-बड़े गड्ढे को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर जंगली रास्ते में रोड पर ही पलट गई। पिकअप ड्राइवर बाल बाल बच गया। पिकअप पलटने के कारण यातायात लगभग 2 घंटे बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने सरिया को मेन रोड से हटवाने के बाद यातायात बहाल कराया।

गौरतलब है कि विढमगंज-कोन सड़क मार्ग बीते लगभग 4 वर्षों पूर्व ही नवीनीकरण कराया गया था परंतु नवीनीकरण करने के दौरान ही जहां रोड एक तरफ से बन रहा था वहीं दूसरी तरफ से उखाड़ना शुरू हो गया था तथा सड़क कुछ इस कदर उखड़ कर गड्ढे में तब्दील हो गई है जिसका नतीजा है कि विढमगंज-कोन मार्ग की दूरी लगभग 22 किलोमीटर है उक्त मार्ग पर आवागमन करने वाली छोटी बड़ी गाड़ियों को हिचकोले खाते हुए लगभग 2 घंटे का समय लगता है।
सोनभद्र से जितेन्द्र प्रसाद

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment