एनटीपीसी रिहंद में बालिका सशक्तिकरण अभियान-2024 का हुआ समापन  

---Advertisement---

 

बीजपुर /सोनभद्र (21 जून 2024) | एनटीपीसी रिहंद परियोजना में गुरुवार को बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 का समापन हुआ।‌ 21 मई को 120 बालिकाओं के साथ शुरु हुआ बालिका सशक्तिकरण अभियान, एनटीपीसी के मानव संसाधन (नैगम सामाजिक दायित्व) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका समापन समारोह 30 दिन बाद संपन्न हुआ। प्रत्येक वर्षानुसार, इस वर्ष भी एनटीपीसी रिंहद के आस-पास के 5 विद्यालयों में पढ़ने वाली 120 बालिकाओं ने जेम कार्यशाला में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस साल जेम कार्यशाला ‘सपनों की उड़ान’ थीम पर आधारित थी। जेम 2024 के समापन समारोह में प्रतिभागियों को किट प्रमाणपत्र, एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

श्री पंकज मेदीरत्ता, मुख्य महाप्रबंधक, परियोजना प्रमुख (रिहंद) नें बालिका सशक्तिकरण अभियान- 2024 के कार्यक्रम के समापन संबोधन में कहा कि “एक माह के दौरान इन बच्चियों को हमने ना केवल पढ़ाया बल्कि विभिन्न कला-कौशलों से भी रूबरू कराया है। हमने बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024 के अंतर्गत बच्चों को केवल शिक्षा ही नही दी बल्कि उनके सम्पूर्ण विकास  के लिए सभी उपयोगी प्रशिक्षण जैसे व्यक्तित्व विकास, दैनिक जीवन कौशल, संचार कौशल विकास, स्वास्थ्य और स्वच्छता, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ कौशल विकास की ट्रेनिंग भी दिलवाई गयी है । इसके अलावा अन्य दैनिक जीवन उपयोगी प्रशिक्षण जैसे- योगा, खेल-कूद आदि का ज्ञान प्रदान करते हुये उन्हे जीवन के हर परिस्थिति में जीवन जीने की कला को भी सिखाने का प्रयास किया है”। परियोजना प्रमुख ने कहा कि एनटीपीसी द्वारा आयोजित बालिका सशक्तिकरण अभियान में 120 प्रशिक्षित बालिकाओं में से 10 श्रेठ बालिकाओं कों एनटीपीसी रिहंद परियोजना के सबसे अच्छी स्कूल में छठी कक्षा में नामांकन करवाया जाएगा और उनके बारहवीं कक्षा तक शिक्षा का व्यय एनटीपीसी रिहंद द्वारा किया जाएगा |

इस पूरे ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के दौरान सिखाये गए चीजों का बच्चों ने प्रदर्शनी का आयोजन किया। इस दौरान GEM बच्चियों एक महीने में जो चीजें सीखीं उसका उन्होने प्रदर्शनी के द्वारा प्रस्तुतीकरण दिया । प्रदर्शनी मुख्य रूप से पाँच बिन्दुओं पर आयोजित की गयी थी, जिसमें- सांस्कृतिक कार्यक्रम, शिक्षा, विज्ञान, स्वच्छता एवं जल संरक्षण विषय पर नृत्य नाटक एवं कला शामिल थे। प्रदर्शनी के दौरान बालिकाओं नें सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जो झलकियाँ पेश की वह दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें बच्चियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अलग अलग भाषा एवं संस्कृति को नृत्य एवं अभिनय के माध्यम से बालिकाओं द्वारा मनोरंजक प्रस्तुति दी गई। इस एक महीने की जेम कार्यशाला के उपरांत इन बच्चियों में जो बदलाव आया वो अद्भुत था।
प्रदर्शनी में बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रही माननीया श्रीमती अनीता मेदीरत्ता-अध्यक्षा वर्तिका महिला मण्डल समिति–रिहंद, सरोजा फणी कुमार-अध्यक्षा, सुहासिनी संघ, पीयूषा अकोटकर- अध्यक्षा वनिता समाज (सिंगरौली) नें वीएमएमएस रिहंद की अन्य सहअतिथियों के साथ प्रदर्शनी  का अवलोकन किया। उन्होने बालिकाओं द्वारा लगाए गए प्रदर्शिनी एवं सांस्कृतिक संध्या की प्रशंसा  करते हुए कहा कि बालिका सशक्तिकरण अभियान निश्चित ही बालिकाओं के सर्वांगीण विकास में सहायक साबित होगा |
बालिका सशक्तिकरण अभियान-2024 के समापन कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री ई सत्य फणी कुमार, परियोजना प्रमुख एनटीपीसी विंध्याचल, श्री राजीव अकोटकर, परियोजना प्रमुख- एनटीपीसी सिंगरौली, श्री समीर शर्मा, मुख्य महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)- एनटीपीसी विंध्याचल, श्री एलके बहेरा मुख्य महाप्रबंधक-सिंगरौली, श्री अमरीक सिंह भोगल, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण)-सिंगरौली, श्री देबदत्त सिन्हा, मुख्य महाप्रबंधक(एफजीडी) -एनटीपीसी रिहंद, श्री संजय असाटी, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण, श्री संजय कुमार श्रीवास्तव महाप्रबंधक (प्रचालन), श्री एसएस प्रधान महाप्रबंधक (एडीएम), श्री ब्रिज किशोर पाण्डेय मानव संसाधन प्रमुख, श्रीमती अनीता मेदीरत्ता-अध्यक्षा वर्तिका महिला मण्डल समिति–रिहंद, सरोजा फणी कुमार-अध्यक्षा, सुहासिनी संघ- विंध्याचल, पीयूषा अकोटकर- अध्यक्षा, वनिता समाज सिंगरौली, सीएमओ (रिहंद) डॉ. मोनिषा कुलश्रेष्ठा, यूनियन एवं एसोशिएशन के पदाधिकारीगण, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यगण, आस-पास के ग्रामों के ग्राम प्रधान  एवं अभिभावकगण आदि उपस्थित रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment