Crime: नशे की लत ने ली एक और जान,दो टुकड़ों में बटा शरीर

By:

On: Saturday, June 22, 2024 2:58 PM

---Advertisement---

सोनभद्र:चोपन-सिंगरौली रेल मार्ग पर स्थित ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला के सामने शनिवार की सुबह लगभग साढ़े नौ बजे एक 27 वर्षीय युवक मालगाड़ी से कटकर आत्म हत्या कर ली। मृत युवक बिहार के मुजफ्फरपुर का निवासी था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं रेलवे ट्रैक के बीचों बीच शव होने के कारण ट्रेनों का परिचालन दूसरी रेल पटरी से कराया गया। पुलिस का कहना है कि मृतक नशा करता था। नशाखोरी के कारण उसने खुदकुशी की है।

शनिवार को सुबह साढ़े नौ बजे के करीब कोयला लदी मालगाड़ी सलई बनवा स्टेशन से सिंगरौली की तरफ जा रही थी। इसी बीच एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया और मालगाड़ी के इंजन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। तेज रफ्तार मालगाड़ी आगे बढ़ गई। चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दे दी। चालक की सूचना के बाद मौके पर जीआरपी,आरपीएफ के साथ ही ओबरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृत युवक का शव पटरी के बीच में होने के कारण ट्रैक से ट्रेनों का आवागमन लगभग दो घंटे तक रोक दिया गया। इस दौरान दूसरी पटरी से ट्रेनों का परिचालन किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की मौत की सूचना परिजनों को दे दी। मृतका का भाई संजीत कुमार घटना स्थल पर पहुंच शव की शिनाख्त अपने भाई के रूप में की। भाई ने बताया कि मृतक 27 वर्षीय बृजेशकुमार उर्फ मोनू पुत्र स्व. देव कुमार निवासी चार सीटी 63 ओबरा कालोनी में रहता था। मृतक नशाखोरी की चपेट में आ गया था। नशे के लिए अक्सर घर में पैसे की मांग करता था। मृतक का मूल निवास मुजफ्फरपुर बिहार था। ओबरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment