चोरी कि गई बुलेरो  को चोर सहित 24 घंटे के अन्दर ढूढकर चोर को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 विंध्यनगर / सिंगरौली म.प्र. चोरी कि गई बुलेरो  को चोर सहित 24 घंटे के अन्दर ढूढकर चोर को किया गिरफ्तार*श्रीमती निवेदिता गुप्ता, पुलिस अधीक्षक, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री शिव कुमार वर्मा जिला सिंगरौली, नगर पुलिस पुलिस अधीक्षक, श्री पी.एस.परस्ते के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी प्रभारी विन्ध्यनगर श्रीमती अर्चना दिवेदी की सत्त निगरानी में चौकी प्रभारी जयंत द्वारा चोरी की गयी बुलेरो वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार।*

*घटना का विवरण* – दिनांक 21.06.2024 को पुलिस चौकी जयंत में फरियादी विजय प्रताप सिंह पिता अजय प्रताप सिंह निवासी गोल चक्कर जयंत ने चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि रात्रि में उनके घर के सामने खडी बुलेरो वाहन लाल कलर क० एम०पी०-53 सीए-1893 कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है, जिस पर तत्काल चौकी प्रभारी जयंत द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर अप0क0-393 / 24 धारा 379 ताहि० कायम कर अज्ञात चोर एवं बुलेरो वाहन की तलास की जाने लगी। जयंत चौकी प्रभारी द्वारा सीसीटीव्ही कैमरो व मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पुलिस की अलग-अलग टीमें बनाकर एवं आरोपी की तलास की जाने लगी, तभी आज सुबह सूचना मिली कि चोरी की बुलेरो वाहन को शक्तिनगर तरफ देखा गया है, जिस पर तत्काल एक टीम को शक्तिनगर उत्तर प्रदेश राज्य की तरफ रवाना किया गया। आरोपी को शक्तिनगर – अनपरा उ.प्र. के बीच से आरोपी महाबीर सिंह पिता संतोष सिंह उम्र 21 वर्ष सा० धुरीताल को मय बुलेरो वाहन सहित कीमती 04 लाख रूपये जप्तकर आरोपी को गिर0 कर न्यायालय पेश किया गया।

*उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विन्ध्यनगर अर्चना द्विवेदी, चौकी प्रभारी जयंत सुरेन्द्र यादव, सउनि श्यामबिहारी द्विवेदी, राजवर्धन सिंह परिहार, सतीश दीक्षित, प्र0आर0 संजय सिंह परिहार, सुनील मिश्रा, बीरेन्द्र पटेल, आर0 महेश पटेल, अशोक यादव, म०आर० सीसीटीव्ही कन्ट्रोल कीर्ति पाठक शामिल थे।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment