नदी से अवैध खनन कर बालू ले जा रहे,खननकर्ताओं ने वन विभाग की टीम को देख बालू खेत में गिरा हुए फरार l

---Advertisement---

 

माफियाओं ने वन कर्मियों को दी ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी l

(दुद्धी सोनभद्र ) दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टेढ़ा में आज अल सुबह लगभग 4:00 बजे 3 ट्रैक्टर ट्राली जो कनहर नदी से बालू का अवैध खनन करके परिवहन कर बालू ले जा रहे खननकर्ताओ की सूचना ज़ब वन विभाग को हुई,तो सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने जब ट्रैक्टर पकड़ने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर से बालू गिराकर सभी खनन कर्ता भागने लगे,जब वन दरोगा के द्वारा उन्हें पकड़ने का प्रयास किया गया l
तो सभी खनन कर्ता वन दरोगा एवं वन कर्मियों से उलझ गए और खींचातानी व दुर्व्यवहार करते हुए धमकी दे फरार हो गये वन विभाग के लोगों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दिया, और अवैध रूप से गिरे हुए बालू को अपने कब्जे में ले लिया,l
इस संबंध में जब वन दरोगा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि टेढ़ा गांव में रेलवे लाइन के उस पार कनहर नदी से बालू का अवैध खनन करके परिवहन करने की सूचना मिल रही थी आज सुबह ट्रैक्टर से बालू ले जाने की सूचना प्राप्त हुई lवन विभाग की टीम ज़ब मौके पर पहुंच ही रही थी, कि रास्ते में 3 ट्रैक्टर बालू लेकर आते दिखे,वन विभाग की गाड़ी अपनी तरफ आता देख, माफिया (लाला सिंह) के घर से कुछ दूर खेत मे ट्रैक्टर ट्राली से बालू गिराने लगे l जब मौके पर वन कर्मी पहुंचे तो सभी खननकर्ता वन विभाग के टीम से उलझ गए और धमकी देते हुए ट्रैक्टर ट्राली ले फरार हो गएl जिसकी सूचना दुद्धी कोतवाली पुलिस को दी गई ,सूचना पर पहुचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ कर जांच में जुट गए तथा पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में वनकर्मी ट्रैक्टर ट्राली से बालू उठाकर वन रेंज कार्यालय बघाडू ले आये l

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment