राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन द्वारा त्री वर्षीय व्यापार मंडल अनपरा का आम चुनाव 7 जुलाई को होना निश्चित हुआ है।

---Advertisement---

अनपरा /सोनभद्र, में राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र के जिला अध्यक्ष/प्रदेश मंत्री श्री गोपाल दास गुप्ता ने बताया कि
राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन के द्वारा त्री वर्षीय व्यापार मंडल अनपरा का आम चुनाव के दिनांक 07/08/2024 को होना है निश्चित हुआ है।जो ब्यापारी भाई अभी तक सदस्यता नहीं लिए हैं।वे 1-प्रबुद्ध कुमार चौबे (मुन्ना चौबे)आटा चक्की, मित्तल फैंसी स्टोर सिनेमा रोड, काशी मशाला मैन रोड अनपरा बाजार पर जाकर सदस्यता शुल्क जमा कर सदस्य बन सकते है। चुनाव प्रक्रिया में नामांकन पत्र की खरीद दिनांक15/16 जूलाई, नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि19/20 जूलाई, नामांकन पत्रों की जांच, नामांकन वापस लेने की तिथि21 जूलाई, चुनाव चिन्ह आवंटन तिथि22 जूलाई तथा चुनाव दिनांक 07/08/2024को प्रात: 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा शाम 6 बजे तक होगा और चुनाव प्रक्रिया में लगभग 1500 ब्यापारी सदस्य मतदान करेंगे उसी शाम मतगणना होगी और विजेता का घोषणा होगा। चुनाव मुख्य रूप से तीन पदों अध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष पद पर पुर्ण रूप से लोकतांत्रिक व्यवस्था में संपन्न कराया जाएगा। तीनों पदों के प्रत्याशियों को संगठन का सक्रिय सदस्य होना अनिवार्य होगा। चुनाव अधिकारियों द्वारा बनाए गए नियमों का पालन प्रत्येक प्रत्याशी को करना होगा । प्रेस वार्ता के दौरान अपने उद्बोधन में गोपाल दास गुप्ता ने बताया कि इसी माह 23 जून को राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन उत्तर प्रदेश का प्रादेशिक वैठक होटल एस एस ग्रेंड्यूर लखनऊ में होना निश्चित है जिसमें संगठन और ब्यापारीयों के हित में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार से ब्यापरी राहत कोष का गठन, जीएसटी का सरलीकरण, आनलाइन व्यवसाय से खुदरा ब्यापारीयों पर पड़ने वाले प्रभाव को गंभीरता से रखा जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मृत्युन्जय केशरी जिला महामंत्री,अनिल मित्तल जिला कोषाध्यक्ष, राजेश गुप्ता जिला उपाध्यक्ष, राजेश गोयल जिला कार्यकारिणी सदस्य, नवीन पाण्डेय अनपरा महामंत्री, बिजेंद्र सोनी डिबुलगंज कोषाध्यक्ष बाल गोपाल चौरसिया, सुमित मित्तल रवीजीत सिंह कंग अध्यक्ष औड़ी सहित दर्जनों ब्यापारी मौजूद रहे

 

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment